अधिकारियों का कहना है कि काबुल विश्वविद्यालय में होने वाले हमले में अब तक मरने वालों की संख्या 25 हो गयी है।
अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता तारिक़ आरियान का कहना है कि काबुल विश्वविद्यालय हमले में तीन लोग लिप्त थे, उनमें से एक ने आरंभ में ही ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया जबकि दो अन्य हमलावरों को सुरक्षा बलों ने निशाना बनाया।
अफ़ग़ान न्यूज़ एजेन्सी तूलू की रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच 6 घंटे तक फ़ायरिंग होती रही और अंत में सुरक्षा बलों ने सारे हमलावरों को मार गिराया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि काबुल में 10 दिन के अंदर शिक्षण संस्था पर यह दूसरा हमला है।